फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पटाखा फेंकने का विरोध करने पर मारपीट, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गांव में मंदिर के सामने खड़ी बाइक पर पटाखा फेंकने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मठिया निवासी हरकेश तिवारी ने तहरीर में बताया कि सात नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह गुरवलिया स्थित अपने कार्यालय से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के सुनील चौरसिया, अनिल चौरसिया और उनके साथ कुछ अन्य लोग बच्चों के साथ खड़े थे। आरोप है कि तीनों ने उनकी बाइक को निशाना बनाकर पटाखा फेंका। विरोध करने पर मारपीट की। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें