पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन के लिए प्रशासनिक भवन के सभागार में पुरातन छात्र परिषद की बैठक हुई। इसमें सभी विभागाध्यक्ष शामिल हुए।
पुरातन छात्र परिषद के संयोजक प्रो. विभ्राट चंद कौशिक ने विभागाध्यक्षों से सुझाव आमंत्रित किया। फरवरी महीने के तृतीय सप्ताह में आयोजन का प्रस्ताव पारित हुआ। सभी सदस्यों ने सहमति जताई। उन्होंने 10 दिसंबर तक पुरातन छात्रों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्रने कहा कि पुरातन छात्र कालेज के गौरव हैं। उन्हें जोड़ कर, सम्मानित करके अपने विद्यार्थियों को भी जीवन में बेहतर करने के लिए संदेश दे सकते हैं। उन्होंने पुरातन छात्र परिषद को आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. हरिशंकर पांडेय, प्रो. राम भूषण मिश्र, प्रो. ज्ञान प्रकाश मंगलम, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. मनीष जायसवाल, डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. धनंजय ओझा, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।