फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी पूछकर खाते से निकाल लिए 66 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच साइबर सेल को सौंपी गई
विज्ञापन

पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के एसबीआई के खाते से साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछकर 66 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
हाटा की निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उन्होंने मेहनत करके एसबीआई के अपने खाते में रुपये जमा किए थे। किसी व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उनके एटीएम का नंबर और ओपीपी पूछ लिया। उसके बाद 12 बार में उनके खाते से 66 हजार रुपये निकल गए। मैसेज आने पर उन्होंने एटीएम से चेक किया। खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर रविवार को उन्होंने एसपी से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। उन्होंने लोगों से गुजारिश किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने एटीएम का पिनकोड अथवा खाता संबंधी जानकारी न देें। अन्यथा इस तरह का धोखा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें