पडरौना शाखा में आयोजित सम्मान समारोह में सिविल सेवा में चयनित होने पर अश्विनी सरोज को माला पहना
पडरौना। एलआईसी की पडरौना शाखा की तरफ से मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें आईएएस में चयनित अश्विनी सरोज को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन का परिणाम नहीं है। जीवन में सफलता का स्वाद चखने के लिए ईमानदारी के साथ निरंतर परिश्रम करना पड़ता है। अश्वनी कुमार का यूपीएससी में सफल होना उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार, मोहम्मद युनूस, पवन कुमार, संजय प्रसाद, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद