फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष अध्यक्ष, धनंजय उपाध्यक्ष और मोहम्मद आजम महामंत्री निर्वाचित

Sat, 24 Sep 2016 11:47 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव शनिवार को सकुशल संपन्न हो गया। सर्वाधिक वोटरों की संख्या छात्राओं की रही। हालांकि, कुछ उम्मीदवारों ने खुद को पोलिंग एजेंट बनाने को लेकर मतदान के दरम्यान ही परिसर में हंगामा किया, लेकिन पुलिस बल और मतदानकर्मियों के समझाने के बाद शांत हो गए। मतगणना के बाद आशुतोष मिश्र अध्यक्ष, धनंजय दीक्षित उपाध्यक्ष और मोहम्मद आजम महामंत्री विजयी घोषित किए गए। 
विज्ञापन


मतदान की प्रक्रिया शनिवार को सुबह दस बजे से शुरू हुई। बारिश के कारण मतदान के लिए कॉलेज के करीब 50 फीसदी वोटर ही मतदान करने पहुंचे। दोपहर दो बजे मतदान समाप्त हो गया। 2:30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। इस कॉलेज में कुल 2511 वोटर थे, जिनमें 1127 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। इनमें सर्वाधिक संख्या छात्राओं की रही। शाम चार बजे मतगणना समाप्त होने के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। 
अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में आशुतोष मिश्र को 471, शिवम उपाध्याय को 426, कृष्ण मुरारी कुशवाहा को 116, रमन प्रताप शाह को 77, समर प्रताप गोप को 24 और वेद प्रकाश मिश्र को सिर्फ पांच वोट मिले। अध्यक्ष के लिए पड़े मतों में 10 अवैध मिले। आशुतोष मिश्र 45 वोट से विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार धनंजय दीक्षित को 633, इरशाद अंसारी को 170, अजितेश प्रताप शाही को 156 और अंकुश राय को 142 वोट मिले। इसके अलावा 18 अवैध मत मिले। धनंजय दीक्षित 463 मतों के अंतर से विजयी रहे। महामंत्री पद के दावेदारों में मोहम्मद आजम को 661 एवं सच्चिदानंद गुप्ता को 444 वोट मिले। मोहम्मद आजम 217 मतों से विजयी रहे। पुस्तकालय मंत्री के उम्मीदवार असर शमीम को 475, मानस मुकुल को 200 और रवि प्रकाश शर्मा को 340 वोट मिले। 11 अवैध मत मिले। असर शमीम 135 मतों से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

इनके अलावा कला संकाय से भुवनेश्वर और आशु पांडेय तथा विज्ञान संकाय से राघवेंद्र कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतदान के दरम्यान दो उम्मीदवार खुद को पोलिंग एजेंट बनाने को लेकर हो-हल्ला करने लगे। इसे लेकर कुछ देर तक मतदान स्थल पर हंगामे जैसी स्थिति रही, जबकि मतदानकर्मियों का कहना था कि नियमत: कोई उम्मीदवार पोलिंग एजेंट नहीं रह सकता। उनके समझाने पर उम्मीदवारों ने वहां अपने-अपने पोलिंग एजेंट खड़े किए, जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ी। मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।
इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह,  निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुक्खी शुक्ल, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह, वरिष्ठ अध्यापक डॉ. अयोध्यानाथ त्रिपाठी, डॉ. भुवाली सिंह, डॉ. रामनरेश दुबे, सतीश मिश्र, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, विजयशंकर लाल, संजय सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज साहा, समशेर मल्ल, मनीष सिंह, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

चुनाव हरवाने का लगाया आरोप
अध्यक्ष पद के दावेदार समर प्रताप गोप ने चुनाव बाद डीएम को शिकायती पत्र देकर कॉलेज प्रशासन समेत कुछ शिक्षकों पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में उम्मीदवार ने कहा है कि वह अपना मतगणना एजेंट खुद ही था, लेकिन उसे गणना स्थल से बाहर कर दिया गया। मतदान के दौरान भी कई बार उसके साथ पक्षपात किया गया। समर ने इसकी जांच कराकर चुनाव प्रक्रिया रद कराने व नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें