कसया। नगर के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी अशोक मिश्र को पूर्वोत्तर रेलवे जोन के सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के सहायक सचिव अरुण कुमार ने पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें गोरखपुर जोन रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे, विकास पांडेय, संजय मिश्र, अजय पांडेय, अंकुर दूबे, अखिलेश मिश्र आदि ने बधाई दी है। संवाद