फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रोत्साहन राशि की मांग

Tue, 16 Dec 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
दुदही। सीएचसी दुदही परिसर में सोमवार को आशा कार्यकर्ता और संगिनियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लंबित प्रोत्साहन राशियों के भुगतान समेत अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए चेताया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही आंशा और संगिनियों आशा और आशा संगिनी पिछले कई वर्षों से आर्थिक, मानसिक और सामाजिक कठिनाइयों से जूझ रही हैं। 2019 से अब तक की प्रोत्साहन राशियां लंबित है। आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी निर्माण में किए गए वर्षों के कार्य का पारिश्रमिक नहीं दिया गया। कइन मांगों को पूरा कराने के लिए कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद डीएम और सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सीएचसी को सौंपकर न्यूनतम वेतन लागू करने, ईपीएफ-ईएसआई की सुविधा मिले, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख का जीवन बीमा देने आदि की मांग की। इस दौरान रीता पटेल, गीता सिंह, बबीता राय, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें