दुदही। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को दुदही सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से अपने वेतनमान, भत्ता और मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों का सीएम को संबोधित पत्रक सीएचसी अधीक्षक को सौंपा।
आशा कार्यकर्ताओंं ने सरकार से मांग किया कि मानदेय स्वयंसेवक की बजाय सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उनके लिए न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये तथा आशा संगिनी के लिए 28,000 रुपये मासिक मानदेय तय किया जाए। इसके अलावा ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को ईएसआई, ईपीएफ जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाए।
आशा वर्कर्स ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगी। प्रदर्शन स्थल पर दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।