पटहेरवा/पिपरा कनक। क्षेत्र के पटहेरिया-समउर मार्ग स्थित नारायनपुर गांव एक व्यकि के घर में दिनदहाड़े चोर घुसकर कीमती समान उठा ले गए। नारायनपुर निवासी धर्मेंद्र खरवार समऊर मार्ग के किनारे घर बनाए हैं। वे रोजीरोटी की तलास में बाहर रहते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर उनकी पत्नी शैल बकरी चराने गांव के बगीचे में गई थी। इस बीच चोर आभूषण और नकदी रुपये उठा ले गए।