फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लक्ष्मी-गणेश का पट खुलते ही जयकारों से गूंजे पंडाल

Mon, 20 Oct 2025 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दीपावली के दिन सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों के पट खुल गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के पट खुलते ही जगह-जगह मां के जयकारे गूंज उठे। पंडालों में श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी और गणेश की आराधना कर आशीर्वाद लिया। भक्त मां लक्ष्मी गणेश सहित देवी प्रतिमाओं का दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे। लक्ष्मी पूजन समितियों के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पूजा स्थल पर जमे रहे और प्रतिमा स्थापित कराने से लेकर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गई।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए पूजा समितियों ने अपनी काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। शहर के भारतीय शिवाला मंदिर, कसेर टोली, तिलक चौक, गुदरी बाजार, साहबगंज समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर बने पंडालों में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन

प्रतिमाओं के पट खुलते ही मां के जयकारे से पंडाल गूंज उठे। पट खुलने के बाद पंडालों में काफी भीड़ उमड़ रही थी। श्रद्धालु मां लक्ष्मी का दर्शन करने के लिए लालायित रहे। लोग मिठाई, फल फूल सहित नैवेद्य चढ़ाकर पूजन अर्चन कर रहे थे।
पुरोहितों ने सभी पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराकर आरती कराई। शंखनाद से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। मां लक्ष्मी के जयकारे से पूरा आकाश गुंजायमान हो गया। नगर क्षेत्र में चहल पहल देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें