फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुदही महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। नगर पंचायत दुदही में टीम अजीम आलम की ओर से दुदही महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सुदूर इलाके से आए कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय, सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शायदा खातून ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

एक शाम शहीदों के नाम, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुदही महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर लखनऊ, दुबई से आए सनी देओल डी, पुष्पा टू डी कलाकारों ने देशभक्ति की रचनाओं को प्रस्तुत कर सबको देश भक्ति की रंग में सराबोर कर दिया। स्वागत भाषण में अजीम आलम ने कहा कि मैं रहूं ना रहूं यह देश रहे। देश सर्वोपरि है और जिसपर देशभक्ति का रंग नहीं चढ़ा वह भारतवासी नहीं। इस दौरान इमरान आलम, विजय वर्मा, मुश्ताक अंसारी, भोला भारती, शंभू जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें