संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी पुलिस ने बुधवार को नेशनल हाईवे सोहंग मोड़ से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
तुर्कपट्टी एसओ ने बताया कि अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर गश्त के दौरान जोकवा बाजार के सोहंग मोड़ के पास एक युवक बाइक से आता दिखा। उसे रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार की। आरोपी युवक की पहचान सिद्धार्थ यादव निवासी अवरवा सोफीगंज थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई। पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल, एसआई पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल विजय बहादुर सिंह, राजेश यादव, अरविंद यादव, आनंद कुमार, उमेश यादव मौजूद रहे।
00000000
सुधीर कुमार मिश्र