फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमंचे के साथ 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाने की पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित 15 हजार के इनामी बदमाश को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी शातिर पशु तस्कर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पशु तस्करी, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ पैठानी टोला निवासी सूरज गुप्ता के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पशु तस्करी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। कसया पुलिस आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है और उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित है। उन्होंने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने बदमाश को लक्ष्मीपुर राजा गांव से एनएच को जोड़ने वाली सड़क के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया गया है। पकड़े गए इनामी बदमाश के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें