फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी पर किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के सोहंग के सद्दाम हुसैन को सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के प्रति अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भिजवा दिया।बृहस्पतिवार को आरोपी सद्दाम हुसैन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक अकाउंट से बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, और आरएसएस को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर पोस्ट कर दी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करती है। फाजिलनगर के संदीप चौरसिया ने एसपी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और देर शाम सोहंग गांव से आरोपी सद्दाम हुसैन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएचओ आलोक कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी करने पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भिजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें