फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का केस दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास का केस दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- घायल युवक का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा इलाज
- पिता ने गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार (कुशीनगर)। सोमवार की रात बहुभोज के कार्यक्रम से लौट रहे फरदहां गांव के 18 वर्षीय एक युवक को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरदहां गांव के निवासी भुल्लन यादव ने तहरीर में बताया है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र प्रसिद्ध नारायण उर्फ आकाश यादव गांव के एक व्यक्ति के घर सोमवार की रात में बहुभोज में सम्मिलित होने गया था। वहां से खाना खाकर घर लौट रहा था कि रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के ही दो व्यक्तियों ने अचानक गोली चला दी, जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर मौके पर गांव के दो लोग पहुंचे और उनके बेटे को मथौली बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति चिंताजनक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल आकाश का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर कप्तानगंज थाने की पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आकाश का बयान दर्ज किया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दोनों हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद कप्तानगंज थाने के एसओ गोपाल पांडेय ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर आरोपी विवेक चौबे को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद कर लिया। इसके बाद दूसरे आरोपी पल्लू उर्फ धीरज यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें