फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के निवासी हैं दोनों, दो अन्य साथियों की हो रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी करने के आरोप पुलिस ने नगर के सुभाष चौक से दो युवकों को रविवार देरशाम को गिरफ्तार किया। दोनों ही महराजगंज जिले के निवासी हैं। इनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जिन आरोपियों की तलाश हो रही है वे भी महराजगंज जिले के ही निवासी हैं।
कप्तानगंज कस्बे में एटीएम कार्ड बदले और बाद में उनके खातों से रकम निकालने या ऑनलाइन खरीदारी करने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। इसे देखते हुए पुलिस ने एटीएम बूथों की निगरानी बढ़ा दी। रविवार देर शाम पुलिस कर्मियों ने कस्बे के सुभाष चौक के पास से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे दो युवकों को रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ लिया। इनके पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और 360 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में इनकी पहचान महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी चुवनी गांव निवासी मनोज पांडेय व भुवनी गांव निवासी राजू वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसओ कप्तानगंज गोपाल पांडेय ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे लोग महराजगंज जनपद के घुघली क्षेत्र के लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज, बोदरवार, रामकोला, पडरौना सहित अन्य कस्बों में घूमते थे। यहां एटीएम बूथ पर कार्ड के बारे में कम जानकारी रखने वाले लोगों को देखकर मदद के बहाने अपने जाल में फंसाकर कार्ड बदल देते थे। इन बदले हुए कार्डों से रकम निकाल लेते थे। गिरोह में दो और सदस्य हैं। जिनकी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज जेल भेज दिया गया। दो अन्य साथियों की भी तलाश हो रही है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें