फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे धर्म की 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां ने एक माह पहले ही गांव के एक युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें किशोरी को पुलिस कुछ दिन में खोज ली थी, जिसे नारी निकेतन में रखा गया है। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 10 अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को बीते दो अप्रैल को दोपहर दो बजे से घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि गांव का एक युवक उसका अपहरण करके ले गया है। लड़के के फोन पर बातचीत हुई तो उसने कहा कि तुम्हारी लड़की हमारे पास है। इससे शादी करेंगे। तुम कुछ नहीं कर पाओगी।
विज्ञापन

खड्डा पुलिस तहरीर व महिला के बयान के आधार पर धीरज यादव के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। एक सप्ताह पहले किशोरी को पुलिस ने खड्डा क्षेत्र से बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। किशोरी ने अपनी मां के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद न्यायालय ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर धीरज यादव को गिरफ्तार न्यायालय भेजते हुए जेल भेज दिया गया। साक्ष्य के आधार पर लड़की किशोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें