फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंद्रह हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को एक लूट के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अहिरौली बाजार एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव रिठिया निवासी शैलेंद्र चौधरी के विरुद्ध वर्ष 2021 में अहिरौली बाजार थाने में हुए एक लूट के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। वह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूचना पर उसे थाना क्षेत्र के गांव घोड़ादेउर व रिठिया के बीच स्थित नहर की पुलिया के पास एक आम के बगीचे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें