फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से 22 पशु मुक्त कराए, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। प्रतिबंधित पशुओं को ट्रक में भरकर रामपुर जिले से बिहार ले जा रहे तीन तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। ट्रक में 22 गोवंशीय पशु लदे हुए थे। पुलिस तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तमकुहीराज के एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि अपराध निरीक्षण अरविंद यादव और पुलिस टीम के साथ तहसील गेट के पास वाहनों की तलाशी ली रही थी। इस ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 22 गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। ट्रक से तीन तस्करों को पकड़ा गया।
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि इन पशुओं को बिहार लेकर जा रहे थे। पशु तस्करों में रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरुआ निवासी फरजन उर्फ़ छोटे, स्वार थाना क्षेत्र के स्वार निवासी उस्मान और गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी साजिद शामिल हैं। तस्करों ने बताया कि पशुओं को रामपुर जिले से बिहार ले जा रहे थे। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें