फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सभासद प्रतिनिधि पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- छठ पर्व पर भोजन करने पहुंचे सभासद प्रतिनिधि पर हुआ धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन


कसया। सभासद प्रतिनिधि कमलेश शर्मा पर रविवार रात को धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले के वक्त कमलेश छठ पर वार्ड नंबर-23 माधवपुरम नगर डिघवा खुर्द में छठ प आयोजित भोज में शामिल होने गए थे। गंभीर रुप से घायल कमलेश का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस मामले में सभासद कमलावती देवी की तहरीर पर कसया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-23 माधवपुरम नगर डिघवा खुर्द से कमलावती सभासद है। उन्होंने कसया थाने में तहरीर दिया। जिसमें आरोप लगाया कि उनके पति कमलेश शर्मा गांव में छठ पूजा के अवसर पर भोजन करने गए थे। वहां पहले से गांव के ही रामप्रवेश शर्मा ने चाकू से पेट और सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले में पति खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। गांव वालों ने कसया सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। सीओ कसया कुंदन सिंह के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें