फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के आरोप में हिरासत में लिए गए चार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के आरोप में हिरासत में लिए गए चार लोग
विज्ञापन

- बहेलिया में शुक्रवार को बाइबिल पाठ की सूचना पर पहुंची पुलिस
- बिहार के तीन युवक युवक भी शामिल हैं, पूछताछ जारी
खड्डा। क्षेत्र के ग्राम बहेलिया में शुक्रवार को धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बिहार और स्थानीय लोगों के समूह के बाइबिल पाठ करने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। हिरासत में लिए गए तीन बिहार और एक स्थानीय निवासी हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि सभा करके धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा रुद्रापुर के टोला बहेलिया दलित बस्ती में शुक्रवार को कुछ लोग पहुंचे। लोगों ने ईसाई धर्म पद्धति से प्रार्थना करने का समारोह आयोजित किया। इसमें धरनीपट्टी, विशुनपुरा, सेखुई, धनौजी व बहेलिया सहित बिहार प्रांत के महिला, पुरुष व बच्चों सहित 70 से अधिक लोग पहुंचे। यहां पर असाध्य बीमारी, प्रेत बाधा और गरीबी आदि से छुटकारा दिलाने के लिए विशेष प्रार्थना शुरू की गई। सभी के लिए भोजन भी बन रहा था। इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। उसने बताया कि लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रयास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर खड्डा पुलिस गांव में पहुुंच गई। ईसाई धर्म ग्रंथ के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया। वहां मौजूद पुरुषों और महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह लोग बिहार के सिंघाड़ी गांव में प्रार्थना के लिए काफी समय से जाते हैं। वहां जाकर पूजापाठ करने से असाध्य रोग, नशा और गरीबी से छुटकारा मिल जाता है। यहां पर भी लोग कोई गलत कार्य नहीं कर रहे हैं। पुलिस बेवजह परेशान कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि बाइबिल व ईसाई धर्म से संबंधित कुल लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। इनमें चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लोगों का धर्म परिर्वतन कराए जाने का कोई साक्ष्य अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें