फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमवाखास बांध पर बाढ़ बचाव कार्य की मंजूरी

Sun, 31 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। अमवाखास बांध पर नारायणी नदी के प्रभाव को रोकने के लिए बांध बचाव कार्य की स्वीकृति मिली है। यहां बांध की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए शासन ने 19 करोड़ रुपये की लागत से तीन परियोजनाओं की स्वीकृति दी है। शासन ने बचाव कार्य तत्काल शुरू कराने के लिए प्रथम किस्त अमुक्त कर दी है।
विज्ञापन

अमवाखास स्थित किमी 7.11से किमी 7.400 तक रिवेटमेंट का कार्य किया जाएगा। इस बचाव कार्य पर नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा किमी 700 पर 4.34 करोड़ रुपये की लागत से स्पर के नोज और किमी 5.25 पर स्पर का कार्य 5.50 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
इसके पूर्व छह वर्षों में इसी बांध पर बाढ़ बचाव के लिए शासन की तरफ से 160 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। क्षेत्र के जीतेंद्र तिवारी, गोपी प्रसाद, अजय जायसवाल, पीपुल यादव, कमलेश ठाकुर, तारकेश्वर तिवारी, राजू लाल श्रीवास्त, सुभाष तिवारी, सुशील आदि ने कहा कि बाढ़ बचाव कार्य पूरा होने से बांध की सुरक्षा बेहतर होगी। बाढ़ से बचाव हो सकेगा। इन लोगों ने बरसात के पहले बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह ने बताया कि जर्जर प्वाइंटों पर कार्य शुरू करवा दिया गया है। समय रहते ही परियोजनाओं का कार्य संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें