हाटा। विधान सभा हाटा के ग्राम सभा रामपुर सोहरौना में शासन ने सामुदायिक भवन बनाने की स्वीकृति दे दी है। विधायक माेहन वर्मा के प्रस्ताव पर समाज कल्याण विभाग ने इस भवन के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये अवमुक्त किए है। निर्माण कार्य के लिए यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि हाटा विधानसभा के रामपुर सोहरौना गांव में एक सामुदायिक भवन बनाने का प्रस्ताव उन्होंने समाज कल्याण मंत्री को दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए 80 लाख रुपये का बजट भी अवमुक्त कर दिया है।