फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सराफा व्यवसायी की बाइक की डिकी से आभूषण चोरी, केस दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना से करीब 200 मीटर दूरी पर हुई घटना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शनिवार की देर शाम एक सराफा व्यवसायी की बाइक की डिकी तोड़कर करीब चार लाख के आभूषण की चोरी हो गई। घटना नेबुआ नौरंगिया थाने से करीब 200 मीटर दूरी पर हुई। व्यवसायी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के निवासी प्रमोद सोनी ने बताया कि वह पिपरा बाजार में स्थित अपनी आभूषण की दुकान बंद कर शनिवार की देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। एक बैग में दुकान से करीब चार लाख रुपये की कीमत की दो किलो चांदी व 35 ग्राम सोना बाइक की डिकी में रखे थे।
विज्ञापन

वह पिपरा बाजार में दवा लेने के लिए थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चले गए। वहां बाइक खड़ी करके दवा ले रहे थे। उसी दौरान एक बाइक से सवार दो व्यक्ति आए और बाइक की डिकी तोड़कर बैग लेकर भागने लगे।
यह देखकर प्रमोद सोनी ने शोर मचाया तो चौराहे के कुछ लोगों ने उनकी बाइक का पीछा किया लेकिन आभूषण चोर भागने में सफल रहे। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ कर आगे कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के एसएचओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम एक सराफा व्यवसायी की बाइक की डिकी तोड़कर आभूषण चोरी होने की तहरीर मिली है। दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खोजबीन जारी है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें