फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अतिथि प्रवक्ता व विषय विशेषज्ञ के लिए मांगा आवेदन

Wed, 08 Jul 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई और एसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए अतिथि प्रवक्ता व विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिले के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के शिक्षण का अनुभव रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन विकास भवन, रविंद्रनगर में स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 31 जुलाई तक जमा किए जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था, करेंट अफेयर्स, यूपीपीएससी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी और अंतरराष्ट्रीय संबंध जैसे विषयों के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी abhyudayup.in पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें