फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हज यात्रा के लिए आवेदन 20 जुलाई तक

Fri, 26 Jun 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हज-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से इच्छुक आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुर्रा) की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रोविजनल रूप से चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की छूट या समय वृद्धि नहीं दी जाएगी।
आवेदन के लिए आवेदकों को मशीन पठनीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की स्कैन प्रति, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक या निरस्त चेक की प्रति तथा वैध निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा। पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होना आवश्यक है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि आवेदन करने से पूर्व हज-2027 की गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चयन के बाद यदि कोई यात्री अपनी सीट निरस्त कराता है तो नियमानुसार जमा राशि में कटौती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें