पडरौना। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन को जिला विद्यालय निरीक्षक 31 अक्तूबर तक सत्यापित करेंगे। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2024-25 में चयनित कक्षा नौ में अध्ययनरत राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों की नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति क्लेम की आवेदन की तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य विद्यार्थियों के आवेदन फार्म को 15 अक्तूबर तक सत्यापित कर सकेंगे। इसके बाद डीआईओएस की तरफ से 31 अक्तूबर तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।