फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अहिरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग

Mon, 02 Sep 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के सेंदुआर गांव के पंचायत भवन सभागार में नगर पंचायत संघर्ष समिति का गठन किया गया। पदाधिकारियों की बैठक में अहिरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग करते हुए उसके लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से उमाशंकर त्रिपाठी को अध्यक्ष, अवधेश सिंह उपाध्यक्ष, तुफानी निषाद को संरक्षक, संतोष तिवारी को सचिव, विनोद निषाद को कोषाध्यक्ष और अविनाश सिंह को मीडिया प्रभारी चुना गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि अहिरौली बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष समिति निरंतर प्रयास करेगी। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि अहिरौली बाजार में थाना, इंटर कॉलेज, बैंक और तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। अहिरौली बाजार नगर पंचायत के लिए जरूरी मानक पूरा करता है। इस दौरान जयनाथ प्रसाद, रईस अली, प्रयाग तिवारी, मिथलेश वर्मा, नागेंद्र निगम, प्रदीप सिंह, जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें