फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वतन वापसी की लगाई गुहार

Sun, 28 Apr 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सऊदी अरब के दमाम शहर में फंसे कुशीनगर, बिहार और पश्चिम बंगाल के मजदूर वतन वापसी की गुहार लगाते
विज्ञापन
पडरौना। 18 माह पूर्व सऊदी अरब के दमाम शहर में मजदूरी करने गए कुशीनगर, बिहार और पश्चिम बंगाल के 40 मजदूर वहां फंस गए हैं। इन मजदूरों ने प्रवासी मदद फाउंडेशन से वतन वापसी की गुहार लगाई है। सऊदी में फंसे मजदूरों का कहना है कंपनी उन्हें चार माह से वेतन नहीं दे रही है। मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रवासी मदद फाउंडेशन को वीडियो भेजकर वतन वापसी की गुहार लगाई है। संस्था के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि भारतीय दूतावास के जरिए सऊदी में 40 मजदूरों के फंसने की सूचना मिली है। संस्था के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय और विजय मद्धेशिया को इन पीड़ितों के वतन वापसी के लिए कागजी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। उनकी स्वदेश वापसी शीघ्र कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें