पडरौना। पुलिस कार्यालय सभागार में सोमवार को सीओ अपराध ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों से सड़कों पर सामान न रखने की अपील की।
बैठक में सीओ ने सुरक्षित यातायात को लेकर कहा कि सड़कों के किनारे दुकान का सामान न रखें,इससे जाम व आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आपसी समन्वय से यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए जाने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य बाजारों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर करना था। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने व्यावसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान, दुकानों में एचडी नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा उनकी दिशा एंट्री प्वाइंट व आने-जाने वाले रास्ते की तरफ रखें। लगाए गए कैमरों को समय-समय पर चेक करते रहे। इससे अपराध रोकने व जानकारी जुटाने में पुलिस को मदद मिलेगी। संवाद