फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

Thu, 12 Sep 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना परिसर में बुधवार को बारावफात को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि त्योहार में किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि बरावफात इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इसी तारीख को मुस्लिम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया जाता है। इसको आपसी एकता व भाईचारे के साथ मनाएं। एसओ राजकुमार बरवार ने कहा कि क्षेत्र में शांति सद्भावना को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान चौकी इंचार्ज दीपक सिंह, चन्दन गौतम, प्रमोद कुमार, गौतम कुमार, अरविंद मौर्या, राकेश मिश्रा, इंतेश चौधरी, संजय यादव, इमदाद हुसैन, विश्वजीत सिंह, रणजीत कनौजिया, जहांगीर खान, संतोष सिंह, महबूब आलम, अकमल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें