बनकटा बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग के चौहान टोला में बुधवार को नाले की मरम्मत और सफाई के लिए नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव वालों का कहना है कि नाला क्षतिग्रस्त होने से पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मी भी नहीं आता है। जलभराव से उठ रहे दुर्गंध से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में सरवन चौहान,चंद्रिका प्रजापति, ललन चौहान, सुखिया देवी, शारदा देवी, तारा देवी, गीता देवी, पूनम देवी, कालिंदी देवी, अकली देवी, किरन देवी, विपिन कुमार, नीतेश कुमार अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। एडीओ ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बहुत ही जल्द नालों की सफाई के साथ मरम्मत करा दी जाएगी। लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।