फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लखनऊ में अनुप्रिया पटेल से मिले अपना दल एस के पदाधिकारी

Tue, 04 Aug 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अपना दल एस जिला संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर जिले की सांगठनिक स्थिति से अवगत कराया। पार्टी अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह पटेल व जिला महासचिव गौरव कुमार सिंह की अगुवाई में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश पटेल, जिला सचिव बजरंगी सिंह पटेल व प्रद्युम्न सिंह ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात की। पदाधिकारियों की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें