सुप्रिया के परिजनों से मिलते अपना दल एस के नेता। स्रोत-सोशल मिडिया
तमकुहीराज। कस्बा स्थित सीएचसी में प्रसव के दौरान मौत की शिकार हुई नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात (सरदार पटेल नगर) निवासी सुप्रिया के घर रविवार शाम अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव अरविन्द सिंह पटेल व गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल पहुंचे। उन्होंने ने मृतका के पति अमनदीप पटेल व ससुर राकेश पटेल से बातचीत की। नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति जताते हुए घटना के बारे में सिलसिलेवार ढंग से जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान अरविन्द सिंह पटेल, बसेंद्र सिंह, गौरव सिंह, बजरंगी पटेल आदि मौजूद रहे।