फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में समर और 10वीं में अनुष्का अव्वल

Fri, 06 May 2016 11:58 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। आईसीएसई और आईएससी पैटर्न पर संचालित होने वाले जिले के एकमात्र सेंट थ्रेसेस इंटरमीडिएट कॉलेज के परीक्षार्थियों का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस विद्यालय के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक-एक परीक्षार्थी को छोड़कर अन्य सभी उत्तीर्ण रहे। इंटरमीडिएट में समर सिंह ने जहां विद्यालय में सर्वोच्च अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है, वहीं हाईस्कूल में अनुष्का चौबे अव्वल रहीं।

पडरौना क्षेत्र के भटवलिया के पास स्थित सेंट थ्रेसेस इंटरमीडिएट कॉलेज में आईएससी पैटर्न पर आधारित इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 29 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें एक को छोड़ अन्य सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन


इनमें समर सिंह 93.75 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, राधा अग्रवाल 90 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और धनंजय यादव 88.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। जबकि इस विद्यालय में आईसीएसई पैटर्न से हाईस्कूल में 125 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस कक्षा में भी एक परीक्षार्थी को छोड़कर अन्य सभी उत्तीर्ण रहे। इनमें अनुष्का चौबे सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं।

94 प्रतिशत अंकों के साथ अपूर्वा श्रीवास्तव द्वितीय स्थान, 93 प्रतिशत अंकों के साथ अभिषेक यादव तृतीय, 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ शुभेष दीक्षित चौथा, 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ अनुष्का तुलस्यान पांचवां, 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ हृतिक रुंगटा छठवां और 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ कैफ सिद्दीकी सातवें स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जॉन के मुताबिक विद्यालय का परीक्षाफल 99 प्रतिशत रहा। इनमें बेहतर अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों की तादाद अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें