फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रायल में 100 मीटर दौड़ में अंशु सिंह ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खेल स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें राजकीय और निजी आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रायल में 100 मीटर दौड़ में अंशु सिंह, 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु, 400 मीटर दौड़ में अंशु सिंह, 800 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह और लंबी कूद में भोला गुप्ता का चयन मंडल स्तरीय टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें