फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजकीय विद्यालयों में होगा वार्षिकोत्सव, विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा का दम

Sat, 20 Sep 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राजकीय विद्यालयों में अब धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। शासन ने प्रति विद्यालय 15 हजार रुपये का बजट आंवटित किया है। यह बजट जल्द ही विद्यालयों के खातों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित 22 विद्यालयों में इस बार वार्षिकोत्सव की धूम रहेगी। पहली बार वार्षिकोत्सव मनाने के लिए बजट दिया गया है। इससे पहले वार्षिकोत्सव मनाने के कोई निर्देश नहीं थे। इस बार इसे वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का दमदार तरीके से प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को एक मंच दिया जाएगा। विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। शासन की तरफ से बजट मिलते ही विद्यालयवार भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईओएस श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिकोत्सव में विद्यालय में होने वाले गतिविधियां सामने आएगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों को बुलाकर विद्यार्थियों को सम्मानित भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें