फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बार संघ की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव 17 को

Fri, 06 Dec 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। दीवानी न्यायालय कसया परिसर में बृहस्पतिवार को कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा की गई है। उसके अनुसार 17 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट असलम लारी व सहायक चुनाव अधिकारी महामंत्री ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बार एसोसिएशन की सदस्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची के प्रकाशन और आपत्ति के लिए नौ दिसंबर तय किया गया है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी उसी दिन दोपहर दो किया जाएगा। नामांकन पत्र का दाखिला 10 व 11 दिसंबर को दोपहर बाद दो बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 11 दिसंबर को दोपहर तीन बजे के बाद व वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन उसी दिन शाम पांच बजे तक कर दिया जाएगा। नामांकन पत्रों की वापसी व वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन 12 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि टेंडर वोट 16 दिसंबर को 11:00 बजे से दिन के तीन बजे तक होगा। 17 दिसंबर को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा और 3 बजे से मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन समिति में 10 सदस्य है, जिसमें पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, जयश्री सिंह, रामदेनी सिंह, बीसी शर्मा, नर्वदेश्वर मिश्र, अरविंद दुबे, संदीप राय, राकेश श्रीवास्तव, दीनदयाल मल्ल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें