फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण

Sun, 18 Aug 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों में बने अन्नपूर्णा भवन का शनिवार को सदर विधायक ने लोकार्पण किया। लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विशुनपुरा के लीलाधरछपरा, चिरगोड़ा, पुर्नहां बुजुर्ग, पटेरिया आबादकारी, बाजूपट्टी और जरार में अन्नपूर्णा मॉडल स्टोर का निर्माण हुआ है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सरकार हर वर्ग व निचले स्तर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। अन्नपूर्णा भवन खुलने से लोगों को आसानी से राशन प्राप्त होगा। आने वाले समय में यहां से गैस की रीफिलिंग एवं बिजली का बिल भी जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में बिचौलिया नहीं है। यदि लाभार्थी पात्र है, तो उसके घर जाकर अधिकारी और कर्मचारी लाभ दे रहे हैं। बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन से राशन प्राप्त होने वाले लाभार्थियों को कोई असुविधा नहीं होगी। भवन के पास हरे भरे पौधे, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। चिरगोड़ा में ग्राम प्रधान उदयभान मद्धेशिया व पुरनहां में ग्राम प्रधान बबलू अंसारी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान बिंदेश्वर पांडेय, जेई सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा, दिलीप चौधरी, विनोद तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद चौधरी, ग्राम प्रधान जयचंद कुशवाहा, मुरारी यादव, विकास तिवारी, मुकेश राय, शशि प्रताप कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें