मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मोतीपुर गांव में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आधारभूत सुविधाओं को मुहैया कराए जाने के लिए लगातार काम कर रही है। कहा कि गांव की उन्नति ही देश की उन्नति है। योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग में पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश राय, नूरुद्दीन अंसारी, वरुण कुमार राय, नगीना सिंह, अशरफ अली, विकास कुमार गोंड आदि मौजूद रहे। संवाद