पिपरा कनक। आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छह माह से अधिक आयु के बच्चों को पारंपरिक रूप से खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बच्चों का वजन-मापन और ग्रोथ मॉनिटरिंग की गई।
पिपरा कनक बोदा टोला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को छह माह से अधिक आयु के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। बच्चों के माताओं और अभिभावकों को बच्चों के पोषण और आहार संबंधी जानकारी दी गई। मुख्य सेविका काजल गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेहाना अंजुम, सरोज देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।