कसया। श्रीरामजानकी मंदिर मठ परिसर में शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक अन्नकूट उत्सव मनाया गया। महंत त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देव नारायण शरण ने ठाकुर जी का विधिवत पूजन कर 56 भोग लगाया। नगर व दूर-दराज से आए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने महाप्रसाद ग्रहण किया और जयकारे लगाए। नगर पालिका की अध्यक्ष किरन जायसवाल ने प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान राकेश जायसवाल, इंंद्रासन प्रसाद, रामदयाल पटेल, हृदयानंद तिवारी, सियाशरण पांडेय, धनंजय तिवारी, केदार सिंह, प्रो. गौरव तिवारी आदि मौजूद रही।