पडरौना। नगर से सिधुआ मंदिर परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण डोल मेला कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया।
सुखपुरा गांव के मोहनपट्टी टोले से आयोजक भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पालकी सजाकर मंदिर पहुंचे। बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर गांव ले गए। इस दौरान भक्ति गीतों की धुन पर युवा थिरकते दिखे। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की सजी झांकी आकर्षित कर रही थी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अभयानंद कुशवाहा, अखिलेश यादव, मनोज यादव, बर्मा चौहान, रुपा चौहान, पवन चौहान, परमानंद चौहान, हरिकेश चौहान, रामदयाल चौहान आदि मौजूद रहे।