फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आवास में पंखे से लटका मिला एएनएम का शव, आत्महत्या की आशंका

Mon, 01 May 2023 12:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

मुरादाबाद जिले के कुंदेकरी थाना क्षेत्र के सरारी पंजू गांव की निवासी प्रकाश राव गौतम की 28 वर्षीय पत्नी दीपशिखा गौतम तीन वर्ष पूर्व संविदा के पद पर नियुक्ति हुई थी। उनकी तैनाती सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम सेंटर) पर थी। वह अपने दो बच्चों विशाखा गौतम और दीपांकर गौतम के साथ उपकेंद्र पर बने आवास में रहती थी।
विज्ञापन
मृतक एएनएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही गांव में स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र पर कार्यरत एक एएनएम का शव आवास में पंखे से लटकता मिला। देर रात किसी कार्य से एएनएम के पास गई आशा ने शव पंखे से लटका देखकर शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएनएम मुरादाबाद जिले की निवासी बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया एएनएम के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद जिले के कुंदेकरी थाना क्षेत्र के सरारी पंजू गांव की निवासी प्रकाश राव गौतम की 28 वर्षीय पत्नी दीपशिखा गौतम तीन वर्ष पूर्व संविदा के पद पर नियुक्ति हुई थी।

इसे भी पढ़ें: दो अंतरराज्यीय तस्कर 41 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन


उनकी तैनाती सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम सेंटर) पर थी। वह अपने दो बच्चों विशाखा गौतम और दीपांकर गौतम के साथ उपकेंद्र पर बने आवास में रहती थी। रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव की आशा सुनीता किसी कार्य से एएनएम के आवास पर पहुंची। वहां एएनएम का शव दुपट्टे से पंखे से लटका हुआ था। आशा की सूचना पर दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चिकित्साकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो दीपशिखा पंखे से लटकती मिलीं। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के घरवालों को सूचना दे दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें