पडरौना। तमकुहीराज सीएचसी का शुक्रवार को सुबह दस बजे सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने निरीक्षण किया। इसमें नीला देवी एएनएम ड्यूटी से गायब मिलीं। सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा टीवी रोगियों में पोषण पोटली वितरण किया। इसके बाद सीएमओ तरया सुजान सीएचसी पर पहुंचे, जहां से फार्मासिस्ट गायब मिले।