जोकवा (कुशीनगर)। पटहेरवा पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। कसया बस स्टैंड के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार किया।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर सनेथू गांव निवासी अरुण उर्फ राजकुमार रावत के खिलाफ पटहेरवा थाने में पशु तस्करी का केस दर्ज था। काफी दिनों से फरार चल रहे पशु तस्कर पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस इसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि अरुण कसया बस स्टैंड के पास मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।