फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशुपालकों को किया जाएगा पुरस्कृत

Tue, 01 Oct 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। देसी गाय पालने वाले पशु पालकों को दुग्ध उत्पादकता के आधार पर मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालन योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणवी, गिर, साहिवाल, गंगातीरी और थारपारकर आदि देसी गाय पालने वाले पशुपालकों को दुग्ध उत्पादकता के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि सात से दस लीटर तक दूध देने वाली गायों के पशुपालकों दुग्ध उत्पादकता के आधार पर 10 से 15 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें