पडरौना। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ में 26 से 30 नवंबर तक 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके निर्णायक मंडल में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र का चयन हुआ है।
डाॅ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य हरिवंश सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में 15 सदस्यीय निर्णायक मंडल की सूची में अनिल के चयन होने पर बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्य, डीआईओएस रवींद्र सिंह, विजय कुमार राय, क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद, सचिन कुमार, सुरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. प्रभात कुमार राय, रजनीश कुमार द्विवेदी, मुकेश नारायण मिश्र, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, अमितेश कुमार आदि ने बधाई दी है।