रामकोला। थाना क्षेत्र के फुलवरिया मसरीफ अइन छपरा गांव में सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है। इसमें खड्डा थाना क्षेत्र भैसहा कोटवा गांव से कुछ युवक काम करने आए थे और दिन में काम करने के बाद स्कूल पर रात में रूकते थे। 11 जून की रात को भोजन करने के दौरान एक मजदूर ने मिर्च मांगा, एक ही मिर्च होने के कारण दूसरा मजदूर नहीं दिया और खुद खा लिया। मिर्च नहीं मिलने से नाराज दूसरा मजदूर लोहे की रॉड से उसके पैर पर हमला कर दिया।
खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा लालती देवी ने बताया कि मेरा बेटा मनोज (19) 11 जून को सड़क मरम्मत कार्य के लिए फुलवरिया मसरीफ अईन छपरा थाना रामकोला गया था। उसी दिन रात में करीब 8 बजे साथ में कार्य करने वाले अन्य मजदूर सरकारी स्कूल फुलवरिया मसरीफ में भोजन बनाए और एक साथ बैठकर भोजन करने लगे। मनोज को भी खाना दिया था। उसने वहां रखा हरा मिर्चा खा लिया। इस बात पर नाराज होकर गांव के ही अंगद निषाद लोहे की राॅड से मनोज के बाएं पैर के घुटने पर हमला कर दिया। पुलिस ने दलित उत्पीड़न सहित गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।