फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र एनकाउंटर के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे सपाई

विज्ञापन
सेवरही में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पुष्पेंद्र एनकाउंटर के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे सपाई
विज्ञापन

मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की
तमकुहीरोड। पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सेवरही कस्बे में प्रदर्शन किया। पुलिस ने रोका तो ब्लाक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। सपा कार्यकर्ता मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग कर रहे थे। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे किसान पीजी कालेज के गेट पर पहुंचे और वहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले। इलियास ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर अपहरण, हत्या, लूट, बलात्कार आदि आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदर्शन करते कार्यकर्ता सेवरही कस्बे की तरह बढ़ रहे थे। ब्लॉक मुख्यालय के पास पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपाकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय राय, सुधीर यादव, बबलु अली, संजीव राय गोलू, देवीलाल यादव, पंकज भारती, मक्खन जायसवाल, आनंद यादव, सुनील कुशवाहा, दीपक यादव, योगेंद्र पासवान, प्रदीप यादव, शाहिद शेख, राजू यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें